हरि शब्द रूप संस्कृत में – नमस्कार दोस्तों आज के इस नए पोस्ट में आपको बताने वाला हूँ हरि शब्द रूप इसे आप बड़े आसानी से याद कर सकते हैं।हरि शब्द इकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- राशि,पति, सखि, ऋषि,तिथि, जलधि, विधि, सन्धि,पाणि, बलि, मुनि, रवि, रश्मि, अरि, कवि, अग्नि, कपि, गिरि,अतिथि, भूपति आदि।

हरि शब्द रूप संस्कृत में | Hari Shabd Ke Roop
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
---|---|---|---|
प्रथमा | हरिः | हरी | हरयः |
द्वितीया | हरिं | हरी | हरीन् |
तृतीया | हरिणा | हरिभ्याम् | हरिभिः |
चतुर्थी | हरये | हरिभ्याम् | हरिभ्यः |
पंचमी | हरेः | हरिभ्याम् | हरिभ्यः |
षष्ठी | हरेः | हर्योः | हरीणां |
सप्तमी | हरौ | हर्योः | हरिषु |
सम्बोधन | हे हरे ! | हे हरी ! | हे हरयः ! |

हरि शब्द के रूपों का वाक्यों में प्रयोग
हरि शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में, हिंदी अर्थ के साथ वाक्यों में प्रयोग नीचे दिये गये हैं:
प्रथमा
- हरिः श्लोकं पठति।
हरि श्लोक पढ़ता है। - हरी श्लोकं पठतः।
दो हरि श्लोक पढ़ते हैं। - हरयः श्लोकं पठन्ति।
बहुत सारे हरि श्लोक पढ़ते हैं।
द्वितीया
- राजा हरिं प्रणमति।
राजा हरि को प्रणाम करता है। - राजा हरी प्रणमति।
राजा (दो) हरियों को प्रणाम करता है। - राजा हरीन् प्रणमति।
राजा हरियों को प्रणाम कता है।
तृतीया
- हरिणा श्लोकः पठ्यते।
हरि के द्वारा श्लोक पढ़ा जाता है। - हरिभ्यां श्लोकः पठ्यते।
(दो) हरियों के द्वारा श्लोक पढ़ा जाता है। - हरिभिः श्लोकः पठ्यते।
हरियों के द्वारा श्लोक पढ़ा जाता है।
चतुर्थी
- राजा हरये धेनुं ददाति।
राजा हरि को गाय देता है। - राजा हरिभ्यां धेनुं ददाति।
राजा दो हरियों को गाय देता है। - राजा हरिभ्यः धेनुं ददाति।
राजा बहुत सारे हरियों को गाय देता है।
पञ्चमी
- राजा हरेः ज्ञानं गृह्णाति।
राजा हरि से ज्ञान लेता है। - राजा हरिभ्याम् ज्ञानं गृह्णाति।
राजा दो हरियों से ज्ञान लेता है। - राजा हरिभ्यः ज्ञानं गृह्णाति।
राजा बहुत सारे हरियों से ज्ञान लेता है।
षष्ठी
- एषः हरेः गृहम् अस्ति।
यह हरि का घर है। - एषः हर्योः गृहम् अस्ति।
यह दो हरियों का घर है। - एषः हरीनाम् गृहम् अस्ति।
यह बहुत सारे हरियों का घर है।
सप्तमी
- राजा हरौ विश्वसिति।
राजा हरि पर विश्वास करता है। - राजा हर्योः विश्वसिति।
राजा दोनों हरियों पर विश्वास करता है। - राजा हरिषु विश्वसिति।
राजा सभी हरियों पर विश्वास करता है।
संबोधनम्
- हे हरे! यज्ञं करोतु।
हे हरि! यज्ञ करो। - हे हरी! यज्ञं करोतु।
हे दोनों हरियों! यज्ञ कीजिए। - हे हरयः! यज्ञं करोतु।
हे हरियों! यज्ञ कीजिए।
FAQs
हरि शब्द का अर्थ क्या है?
हरि (संस्कृत: हरि) हिंदू संरक्षक देवता विष्णु के प्राथमिक विशेषणों में से एक है, जिसका अर्थ है ‘ जो दूर ले जाता है ‘ (पाप)।
हरि कौन सा वचन है?
हरये यह रूप हरि इकारान्त पुल्लिंग शब्द की चतुर्थी विभक्ति-एकवचन का रूप है, जो कवि शब्द की नाम-तालिका के समान प्रयोग होता है।
हरि का पर्यायवाची शब्द क्या है?
Answer :- हरि का पर्यायवाची शेर, हरि, मृगराज, व्याघ्र, मृगेन्द्र, केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज होगा.
हरि का मतलब राजा होता है?
संज्ञा। हरि एक राजा ; एक पुरुष सम्राट।
हरी और हरि में क्या अंतर है?
हरी का मतलब हरे रंग से है. हरि का मतलब भगवान श्री कृष्ण से है.
निष्कर्ष
तो आशा है दोस्तो आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा यदि हां तो इसको आप अपने मित्रो के साथ अवश्य साझा करे और यदि कोई प्रश्न है तो कमेंट में पूछ सकते है।
इसे भी पढ़े